बगहा, मार्च 30 -- योगापट्टी, एक संवाददाता। राजकीय प्राथमिक वद्यिालय योगापट्टी में कक्षा पांच के छात्रों के विदाई समारोह को यादगार बनाने के उद्देश्य से तिथि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वद्यिालय परिसर में उत्साह और भावुकता का माहौल देखने को मिला। वद्यिालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को खीर,पूड़ी एवं सब्जी सहित पौष्टिक भोजन कराया गया। मष्ठिान भोजन के बाद बच्चों को उनका रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया गया,जिसके साथ वे अपने सुनहरे भवष्यि के सपनों को संजोए वद्यिालय से विदा हुए।कार्यक्रम एमडीएम प्रभारी रविरंजन कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रधानाध्यापक सीमा कुमारी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषक आहार अत्यंत आवश्यक है ।एमडीएम प्रभारी ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.