आखिरी दिन उमड़े लोग, पहली तिमाही में निगम ने वसूले 168 करोड़
गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा सरकार द्वारा संपत्तिकर पर दी जा रही एकमुश्त ब्याज माफी और चालू वित्त वर्ष के टैक्स पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए अंतिम दिन नगर निगम के कार्यालयों में संपत्ति मालिकों की भारी भीड़ उमड़ी। सरकार की इस जनहितकारी योजना के सफल रहने से चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में निगम के खजाने में 168 करोड़ रुपये का संपत्तिकर जमा हुआ है। टैक्स जमा करने को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया, जिससे निगम के राजस्व में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। अंतिम दिनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने सभी कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की थीं। यह भी पढ़ें- संपत्ति कर में छूट पाने का आज अंतिम मौका महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से काउंटर बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.