प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता अलोपीबाग पार्षद के उपचुनाव के नामांकन का आखिरी दिन गुरुवार को होगा। बुधवार को दो लोगों ने पर्चे दाखिल कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। दोनों सगे भाई हैं और एक दूसरे के खिलाफ इस बार मैदान में ताल ठोंकने को तैयार हो गए हैं।बुधवार को नामांकन पत्र जमा करने वालों में अलोपीबाग मटियारा रोड निवासी 37 वर्षीय दीप प्रकाश सोनकर ने तो 35 वर्षीय देवेंद्र कुमार सोनकर ने आवेदन किया है। दोनों सगे भाई हैं और इस बार पार्षद के चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोंकेंगे। दोनों ही निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रहेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी बरनवाल ने बताया कि गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। अब तक केवल दो ही आवेदन प्राप्त हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...