रामपुर, फरवरी 28 -- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की आज आखरी भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा का अंतिम पेपर समाप्त होते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे। कई दिनों से परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं ने आखिरी पेपर के बाद आपस में गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। परीक्षा केंद्रों के बाहर जैसे ही घंटी बजी और छात्र बाहर निकले, एक-दूसरे को बधाई देने के साथ ही होली की शुभकामनाएं देने लगे। बाहर निकलते ही छात्रो ने अपने दोस्तों के साथ हल्की-फुल्की होली खेली। छात्रों का कहना था कि बोर्ड परीक्षा का दबाव काफी दिनों से बना हुआ था। अंतिम पेपर के बाद अब वे राहत महसूस कर रहे हैं। अभिभावकों ने भी बच्चों की मेहनत की सराहना की और परीक्षा समाप्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि कई केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी भी रही, ताकि कोई अव्यवस्था न हो और...