कानपुर, जून 6 -- रूरा, संवाददाता। रूरा विद्युत उपखंड से जुड़े डेरापुर उपकेंद्र के ग्रामीण क्षेत्र में तैनात जेई की दर्जनों शिकायतों के चलते बिजली कर्मी सहित उपभोक्ता भी परेशान थे। इस खबर को आपके अपने लोकप्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लेकर यहां से हटा दिया गया है। विद्युत उपकेंद्र डेरापुर में तैनात अवर अभियंता राम शंकर वर्मा पर पूर्व में बिजली कर्मियों ने निजी स्वार्थ का आरोप लगाकर शिकायत की थी। वहीं बीते दिनों आई आंधी-तूफान में डेरापुर क्षेत्र में दर्जनों पोल टूट गए थे। विभागीय आदेश के बाद भी उनके द्वारा इन पोलों का स्टीमेट नहीं दिया गया था न ही आपूर्ति शुरू कराई गई थी। यह भी पढ़ें- बेपरवाह अफसरों को विधायक ने सबक सिखाया, एक्सईएन और एसडीओ के घर की बिजली काटी...