जमशेदपुर, जून 20 -- विवादों में घिरी खासमहाल-गोविंदपुर सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण कार्य बारीगोड़ा रेलवे फाटक से गोविंदपुर फाटक के बीच लगाया गया है, क्योंकि यहां पर सड़क पर जलभराव की समस्या है। पथ निर्माण विभाग की कोशिश है कि बरसात से पूर्व इन स्थानों पर सड़क की ढलाई कर दी जाए, ताकि वहां आवागमन बाधित नहीं हो। कार्यपालक सह अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय ने इसकी पुष्टि की है। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने तीन जून के बोले जमशेदपुर के अंक में डेढ़ साल से अधूरी सड़क, दो लाख लोगों की बढ़ीं मुश्किलें शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद लोगों ने विरोध कर दिया, जिस पर प्रशासन गंभीर हुआ। यह भी पढ़ें- गोबरसही-डुमरी रोड : सड़क पर सड़ रहा नाले का गंदा पानी, पांच साल से झेलनी पड़ रही परेशानी दरअसल, एक जून को गदड़ा में कृष्णा फर्नीचर के पास ...