मुंबई, मार्च 19 -- महाराष्ट्र में रत्नागिरी जिले में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी पैतृक कृषि भूमि की लंबे समय से लंबित नीलामी को आखिरकार खरीदार मिल गया है। केंद्र सरकार की नीलामी के दौरान मुंबई के एक बोलीदाता ने सभी चार भूखंडों के लिए सबसे ऊंची बोली लगायी है। पांच मार्च को आयोजित की गयी नीलामी कासकर परिवार से संबंधित संपत्तियों के निपटान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों ने इस घटनाक्रम को अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़ी संपत्तियों को बेचने की प्रक्रिया में एक प्रमुख कदम बताया है। अधिकारियों के अनुसार, चारों कृषि भूखंड दाऊद इब्राहिम के पैतृक गांव रत्नागिरी के खेड़ तालुका के मुमके गांव में स्थित हैं। इनमें से कई संपत्तियां उसकी मां अमीना बी के नाम पर दर्ज थीं। अभी तक सफल मुंबई बोलीदाता की पहचान नहीं बतायी गयी हैं। नील...