आखिरकार पिंडर नदी पर बन गया पुल
बागेश्वर, फरवरी 23 -- कपकोट विधानसभा के ग्राम पंचायत सोराग को जोड़ने के लिए पिंडर नदी पर आखिरकार पुल बन ही गया है। बारिश के दिनों में सोराग गांव के लोगों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। मालूम हो कि पुल नहीं होने से वर्षों तक नदी पार करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। गत वर्ष बारिश में एक गर्भवती को 13 घंटे बाद उपचार मिला, लेकिन तब तक उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। तब से लोगों की चिंता और बढ़ गई। अब पुल का कार्य पूरा हो गया है। अब आवागमन सुगम होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार की राहें और अधिक सशक्त होंगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि पिंडर नदी का यह पुल नहीं बल्कि विश्वास का अटूट संबंध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.