नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की समर्थक के पिता पर हमले के मामले में हिरासत में लिए गए हिंदूवादी 'इन्फ्लुएंसर' स्वतंत्र भारद्वाज को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में सौंप दिया। इससे एक दिन पहले पुलिस ने स्वतंत्र को उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से हिरासत में लिया था। पुलिस ने यह कार्रवाई CJP द्वारा संसद मार्ग थाने का घेराव करने के कुछ घंटों बाद की गई थी। दरअसल हाल ही में स्वतंत्र का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने छात्रा के पिता संजय कुमार पर हमले का जिक्र करते हुए कहा था कि उसने गंभीर हमला करते हुए उनका सिर फोड़ दिया था और इसके बावजूद राजनीतिक जान-पहचान की वजह से वह गिरफ्तारी से बच गया था और आजाद ...