लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- कस्बे के आक्सफोर्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार रात तक धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, शिक्षाप्रद नाटक और मनमोहक नृत्य पेश किए। रात तक चले इस कार्यक्रम में बच्चों ने पंजाबी, हरियाणवी और गिद्दा नृत्य दिखाया। शिव तांडव देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। बच्चों ने कव्वाली और पंजाबी भांगड़ा भी पेश किया। शिक्षाप्रद नाटकों के जरिए मोबाइल के दुष्परिणाम और नशीली ड्रग्स के दुष्प्रभावों को बच्चों ने दिखाया। बुजुर्ग मां-बाप को घर से निकाल देने वाली औलादों के लिए ओल्ड ऐज होम नाटक दिखाकर बुजुर्गों का सम्मान करने को प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हास्य नाटक अजब डाक्टर की गजब कहानी पेश करके बच्चों ने वाहवाही हासिल की। इसमें बेलरायां चीनी मिल के चीफ इंजीनियर राजेंद्र कुमार सहित एम जार्ज, गुरुकृपाल स...