जमुई, सितम्बर 14 -- बरहट, निज संवाददाता ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मलयपुर के परिसर में रविवार को पारंपरिक भारतीय खेल आट्या-पाट्या का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, विशिष्ट अतिथि वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल, विद्यालय के निदेशक मनोज सिन्हा, आट्या-पाट्या के अध्यक्ष अजय सिंह, बिहार आट्या-पाट्या के सचिव तरुण सिंह, समाजसेवी भास्कर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं नारियल फोड़कर किया। कार्यक्त्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इसके बाद विद्यालय के निदेशक मनोज सिन्हा ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्म...