आक्रोश बनारपुर में युवक की गिरफ्तारी के विरोध में 10 घंटे सड़क जाम
बक्सर, अप्रैल 2 -- पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बनारपुर के लोगों ने सड़क पर उतर कर जताया विरोध सुबह सात बजे से शुरू किया गया जाम शाम पांच बजे स्वत: समाप्त चौसा, एक संवाददाता। प्रखण्ड के बनारपुर गांव में स्थित एक घर में बुधवार की मध्य रात्रि में घुसकर पुलिस द्वारा आलोक तिवारी नामक एक युवक को गिरफ्तार किए जाने पर गुरुवार की सुबह में लोगों का ग़ुस्सा भड़क गया। मध्य रात्रि में की गई इस पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ बड़ी संख्या में गांव के पुरुष और महिलाओं ने सड़क पर उतर कर बनारपुर गांव के पूर्वी टोला के पास चौसा-मोहनिया मार्ग को जाम कर दिया। सड़क को बांस-बल्ले से घेरकर आक्रोशित लोगों ने रास्ते को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। सात बजे शुरू किए गए इस सड़क जाम से दोनों तरफ़ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। सड़क जाम से लोगों को अपने स्कूल, काॅलेज, कार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.