लखनऊ, अप्रैल 30 -- सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के खुशहालगंज मंडल के लोनहा गांव में गुरुवार को महिलाओं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विपक्ष के खिलाफ आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष दल बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष विजय मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडेय, महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष सुनीता पांडेय, जिला मंत्री पिंकी शर्मा, संगीता मिश्रा, रितु सिंह, प्रियंका सिंह तथा सोशल मीडिया सह-संयोजक अजित यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने विरोधी दल का पुतल दहन कर की न...