आक्रोशित महिलाओं ने हाईवे पर विपक्ष का पुतला फूंका
मेरठ, अप्रैल 30 -- मवाना नगर की पंचायती धर्मशाला में गुरुवार को जनाक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने पर अपना आक्रोश प्रकट किया। आक्रोश प्रकट करते हुए महिलाओं ने पंचायती धर्मशाला के बाहर हाईवे पर विपक्ष का पुतला जलाया। इस दौरान हाईवे पर दस मिनट से अधिक समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि जब देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया, तब पूरे देश की महिलाओं ने इसे अपने सम्मान और अधिकार की जीत के रूप में देखा। यह भी पढ़ें- भाजपा ने निकाली जन आक्रोश महिला पद यात्रा यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में बराबरी का हक देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन बड़े दुख की बात है कि विपक्षी दलों ने इस ऐतिहासिक फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.