झांसी, दिसम्बर 30 -- मऊरानीपुर तहसील परिसर में उस समय हंगामा हो गया। जब जमीन विवाद से परेशान पति साथ एक महिला फरियादी ने उपजिलाधिकारी की सरकारी गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे शीशा टूट गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला व उसके पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही थी और मामले को चकबंदी अधिकारी को भेजा गया है। मऊरानीपुर तहसील परिसर में जमीन संबंधी शिकायत लेकर विजरवारा गांव की एक महिला भारती देवी अपने पति बृजभूषण उर्फ बृजेंद्र कुमार के साथ तहसील पहुंची। वहां दोनों ने अचानक हंगामा कर दिया। महिला का आरोप है कि वह कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी ,लेकिन समाधान नहीं मिल रहा था। बताया, वह तहसील कार्यालय आई थी। यहां चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.