आक्रोशित ग्रामीणों ने नालियों की खुद की सफाई
गाजीपुर, मई 14 -- गाजीपुर (खानपुर)। क्षेत्र के ग्राम सभा मौधा में साफ सफाई नहीं होने से लोगों को बीमारियां फैलने का भय सता रहा है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है। गांव में सफाई कर्मचारियों के नियमित रूप से नहीं आने के कारण ग्रामीण खुद नालियों की सफाई करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 10 वर्ष पूर्व में बनी नालियों की आज तक सही तरीके से सफाई नहीं कराई गई, जिससे जगह-जगह गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद गांव के लवकुश राजभर, दिलबहार राजभर, राजू राजभर सहित अन्य ग्रामीणों ने आपस में श्रमदान और सहयोग राशि जुटाकर नालियों की सफाई कराई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.