मधुबनी, फरवरी 1 -- हरलाखी,एक संवाददाता। उमगांव-बासोपट्टी मुख्य सड़क किनारे हरलाखी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के निकट आपत्तिजनक झोपड़ी में रविवार की शाम कुछ आक्रोशित ग्रामीणों ने आग लगा दी। आग लगने से झोपड़ी में रखे बाइक और टेम्पो भी जल गए। स्थानीय महिलाएं एवं कुछ लोगों ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि झोपड़ी गलत काम हो रहे थे। जहां एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी। महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और झोपड़ी में गलत काम कराए जाने का आरोप लगाकर वहां स्थित झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। आगजनी की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना की पुलिस वहां पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं आगजनी की सूचना पर इलाके के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। आपत्तिजनक झोपड़ी को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे थे। बहरहाल खबर भेजे जाने तक इस मामले को लेकर थाने मे...