प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोटेदार पर अनियमितता और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। लालगंज तहसील के पिचूरा गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर अनियमितता, दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सोमवार को तहसील पहुंचकर आक्रोश जताया। गांव के समर बहादुर, शांती, मंजू देवी, सुमित्रा, राजकुमारी, गीता, विमला, जगपती, सोना, जीतलाल आदि ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में घटतौली की जा रही है। इस माह में कोटेदार की ओर से सिर्फ गेहूं का वितरण किया गया जबकि मोबाइल पर चावल व गेहूं दोनों के वितरण का मैसेज आ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर कोटेदार मारपीट पर उतारू हो जाता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर मामल...