आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक घेरा भरनो प्रखंड कार्यालय
गुमला, जून 23 -- भरनो प्रतिनिधि । जतरा टांड़ की जमीन का दाखिल-खारिज कर रसीद काटे जाने के विरोध में मंगलवार को 21 पड़हा के लोगों और भरनो के ग्रामीणों ने पड़हा राजा मुकेश उरांव के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक मुख्य गेट बंद कर एलआरडीसी, अंचलाधिकारी, सीआई और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों का कहना था कि खाता संख्या 414 के प्लॉट संख्या 3782 व 3794 की कुल 4 एकड़ 54 डिसमिल जमीन पर वर्षों से डायर जतरा, सरना पूजा, खेलकूद और अन्य सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। यह भी पढ़ें- दिनारा में खेग्रामस-अभाकिमस का धरना प्रदर्शन यह भी पढ़ें- पेड़ कटान व भूमि अधिकार को लेकर जताया विरोध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.