आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं, पोषण ट्रैकर पर नहीं करेंगी काम
रुडकी, अप्रैल 9 -- लक्सर, संवाददाता। तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रही कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने रोक लिया और उन्हें वाहनों में भेड़-बकरियों की तरह भर दिया। उनका कहना था कि इस घटना से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि वे उपस्थिति के अलावा 'पोषण ट्रैकर' पर कोई कार्य नहीं करेंगी, जिससे सरकार तक उनकी आवाज पहुंचे। धरने के बाद उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी, एसडीएम लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.