जौनपुर, सितम्बर 18 -- मछलीशहर। वाराणसी कलक्ट्रेट अधिवक्ताओं पर पुलिस की ज्यादती और अधिवक्ताओं के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने पर तहसील अधिवक्ताओं में आक्रोश है। तहसील में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं का समूह गुरुवार को तहसील परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हुबेदार पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के कृत्य और अधिवक्ताओं के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की घोर निंदा की और साथियों के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर एक जुटता के साथ आर-पार की लड़ाई का संकल्प लिया। अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के महामंत्री नन्द लाल यादव, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.