बगहा, जून 14 -- साठी। नरकटियागंज-साठी मुख्य पथ पर राजाराम हाई स्कूल व हिछोपाल गांव के बीच शनिवार की शाम सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त कार मिलने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कार को बरामद किया और जांच शुरू कर दी।

स्थानीय जानकारी ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कार से किसी भैंस को ठोकर लगने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद भैंस मालिक व स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया। आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई कर दी और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख चालक एवं वाहन पर सवार अन्य लोग कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस कार्यवाही पुलिस ने लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़े क्षतिग्रस्त कार को थाने लाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर क्षतिग्रस्त कार को जप्त ...