बिजनौर, जून 29 -- मंडावर थाना क्षेत्र के कोहरपुर गांव में युवक की हत्या के मामले में सोमवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डा. केजी सिंह, सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। कई घंटें तक अधिकारियों व परिजनों के बीच वार्ता का दौर चलता रहा। पुलिस प्रशासन के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर दोपहर करीब तीन बजे बालावाली गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने आरोपी पिता सलेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है。 यह भी पढ़ें- बेटों ने हाथ पकड़े, बाप ने सीने में चाकू घोंपा; मामूली कहासुनी पर युवक की निर्मम हत्याघटना का विवरण रविवार सुबह गांव कोहरपुर में कहासुनी के बाद 18 वर्षीय मजदूर बिट्टू की दिनदहाड़े सीने में चाकू म...