जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी मोहम्मद सानन ने टीम की शानदार फॉर्म का श्रेय आक्रामक रणनीति और घरेलू दर्शकों के समर्थन को दिया है। हालिया मैच में दो गोल कर जीत के हीरो रहे सनन ने कहा कि टीम ने शुरुआत से ही विरोधी पर दबाव बनाने की योजना बनाई थी, जो पूरी तरह सफल रही। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि तेज शुरुआत टीम की रणनीति का हिस्सा थी, ताकि विपक्षी टीम को संभलने का मौका न मिले। सनन ने कहा कि जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेलना हमेशा टीम को अतिरिक्त ऊर्जा देता है और फैंस का समर्थन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। लीग के निर्णायक दौर में इस जीत को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने आगे भी लगातार जीत और बेहतर प्रदर्शन पर फोकस रखने की बात कही। जमशेदपुर एफसी...