बहराइच, अप्रैल 22 -- बहराइच। शहर की आबादी भी अब बंदरों से सुरक्षित नहीं है। दरगाह मोहल्ले निवासी शमसेर (45) पुत्र अब्दुल वहीद बुधवार सुबह लगभग आठ बजे घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान हमलावर बंदर ने उस पर छलांग लगाकर गिरा दिया। बंदर उसे नोचने लगा। आसपास के लोग दौड़े। पथराव कर बंदर को खदेड़ा। घायल को मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...