आक्रामक टस्कर हाथी ने वृद्ध पर किया हमला,राहगीरों ने बचाई जान
बहराइच, जुलाई 15 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुजौली थाने के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया - आम्बा मार्ग पर बुधवार की सुबह 10 बजे आक्रामक टस्कर हाथी अचानक निकल आया। आम्बा से बिछिया जाते समय आम्बा गांव निवासी वृद्ध वारिस अली (60) पुत्र खुदाबक्स पर हमला कर दिया। जिसके बाद हाथी उसे व उसकी साइकिल को रौंदते हुए जंगल में घुस गया। इसी दौरान सड़क से निकल रहे यात्रियों ने वृद्ध को वहां से उठाकर घर ले गए। जिसके बाद लोगों ने एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए पीएचसी सुजौली ले गए। हमले में वृद्ध के शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोंट आई है। घटना से लोग सहमे हुए हैँ। घटनास्थल पर हाथी ने जमकर उत्पात भी मचाया है। उसने एक पेड़ को गुस्से में उखाड़ दिया है। जहां उसके पैरों के निशान भी साफ दिखाई दे रहे हैँ। रेंजर आशीष गौड़ ने बिछिया -...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.