गोरखपुर, अगस्त 8 -- राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में महानगर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और उनके आक्रामक व्यवहार से लोगों की बढ़ती परेशानी के बीच नगर निगम ने अब कुत्तों के प्रबंधन के लिए तकनीक का सहारा लेगा। इस कड़ी में आक्रामक निराश्रित कुत्तों में माइक्रोचिप लगाने के लिए नगर निगम ने चौथी बार टेंडर जारी किया है। इच्छुक फर्में 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी, इसी दिन तकनीकी निविदा खोली जाएगी। अब तक तीन बार की बिड में एक भी फर्म ने आवेदन नहीं किया है।

माइक्रोचिप की आवश्यकता माइक्रोचिप लगने के बाद प्रत्येक कुत्ते की विशिष्ट पहचान तैयार होगी। उसका डिजिटल डाटा नगर निगम के पास उपलब्ध रहेगा। इसमें कुत्ते की नसबंदी, रेबीज टीकाकरण, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और व्यवहार से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे न...