बहराइच, मार्च 20 -- बहराइच, संवाददाता। आक्रामक कुत्तों ने दो अलग अलग क्षेत्रों में एक बालक सहित दो को नोंच कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर हमलावर कुत्तों को खदेड़ा। दोनों घायलों को मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई है। देहात कोतवाली के रसूलपुर गांव निवासी रामदेव (7) पुत्र जगराम शुक्रवार दोपहर बारिश थमने पर पानी में खेल रहा था। हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। इसी दौरान आक्रामक कुत्ते ने रामदेव पर हमला कर उसे पटक दिया। उसे कुत्ते ने नोंच डाला। हमला होते ही बालक के परिजन व आसपास के लोग दौड़े। हमलावर कुत्ते को कड़ी मशक्कत से खदेड़ा तो बालक की जान बची। आनन फानन में घायल बालक को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने बालक को भर्ती कर प्राथमिक इलाज कर एंटी रैबीज टीका लगाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.