नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- आईपीएल 2026 में आज यानी 10 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला है। एक तरफ वाइट बॉल क्रिकेट के किंग विराट कोहली होंगे तो दूसरी तरफ 'भविष्य के सुपर स्टार' वैभव सूर्यवंशी। कोहली 38 वर्ष के हैं। आधुनिक युग के महानतम बल्लेबाजों में उनकी गिनती होती है। यह उनका 19वां सीजन है। वैभव सूर्यवंशी अभी 15 वर्ष के हैं। सीनियर टीम के साथ उनका अंतरराष्ट्रीय करियर तो अभी शुरू ही नहीं हुआ है। ये उनका महज दूसरा ही आईपीएल सीजन है। यह मुकाबला आज के किंग और कल के होने वाले संभावित प्रिंस के बीच का है जिसमें इस पर भी नजर रहेगी कि मैच में विराट कोहली का कौन सा अवतार दिखेगा। दहाड़ते हुए आक्रामक किंग का या फिर जेंटलमैन वाला अवतार। पिछले एक दशक में संभवतः ऐसा पहली बार होगा जब विराट कोहली को लोकप्रियता में किसी ...