आक्टा ने नए शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग की
प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) के अध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र पाल सिंह ने कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव और डीन सीडीसी को पत्र भेजकर शिक्षकों की समस्या की अनदेखी का मुद्दा उठाया है। लिखा है कि 2024 में संघटक महाविद्यालयों के 100 से अधिक प्राध्यापकों को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति तो दी गई, लेकिन यह पदोन्नति उनकी पात्रता (अर्हता) तिथि से लागू नहीं की गई।यूजीसी रेगुलेशन तथा इविवि सहित देश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में पदोन्नति अर्हता तिथि से प्रभावी मानी जाती है। अधिकांश प्राध्यापकों की अर्हता तिथि 18 जुलाई 2018 होने के बावजूद पदोन्नति शासी निकाय की बैठक की तिथि से लागू की गई, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में दिसंबर 2025 में गठित समिति भी अब तक कोई ठोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.