बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बेगूसराय। चेरियाबरियारपुर प्रखंड के आकोपुर गांव में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ रविवार से शुरू हो गया है। कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुई ज्ञान यज्ञ 11 अप्रैल तक चलेगा। वृन्दावन से आए कथावाचक आशुतोष जी महाराज ने ज्ञान यज्ञ के पहले दिन के भगवान के स्वरूप पर गहरा विचार, ज्ञान मार्गी का संसार आदि पर कथा का वाचन किया। आयोजक विनय कुमार मिश्र, प्रेमकुमार मिश्र, राहुल कुमार, अजीत मिश्र, रंजीत कुमार आदि ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.