आकृति की कहानी: 8 साल का प्यार, शादी के बाद 72 दिन में ही जुल्म की हदें पार
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- दिल्ली की आकृति दुल्हन बनने के 72 दिनों बाद ही मौत के मुंह तक पहुंच गई। ऐसा नहीं था कि वह अनजाने में गलत जगह उसका रिश्ता हो गया था। आकृति ने 8 साल की पहचान, दोस्ती और प्यार के बाद अरस्तू से शादी रचाई थी। रिश्ता भी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुआ था। लेकिन शादी के बाद चीजें बेहद तेजी से बदल गईं। आकृति की मां ने उसके पति अरस्तू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को लोधी इलाके में आकृति एक इमारत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई और अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति अरस्तू सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आकृति की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने के साथ ही बेल्ट से पीटा जाता था। 29 जून को ही बेटी ने कहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.