आकृति और जीभ देखकर स्वस्थ रहने के बताए टिप्स
औरैया, मई 8 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के तहत संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में गुरुवार को एक दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं, महिलाओं व अन्य स्वास्थ्य प्रेमियों को बिना जांच और दवा के केवल आकृति एवं जीभ देखकर स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए। योग प्रशिक्षक एवं योग प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बदलते मौसम में अपच, कब्ज व अन्य पेट संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में शरीर की बनावट और जीभ की स्थिति देखकर स्वास्थ्य संबंधी संकेतों को समझा जा सकता है। उन्होंने लोगों को संयमित दिनचर्या, योगाभ्यास और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.