किशनगंज, दिसम्बर 18 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर बाजार की आकृति अग्रवाल ने लॉ के एंट्रेस एग्जाम में ऑल इंडिया में 13वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। बिशनपुर के उद्योगपति कमल किशोर अग्रवाल की पोती एवं उद्यमी नीरज अग्रवाल की पुत्री आकृति अग्रवाल ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के सीएलएटी एग्जाम मे पूरे भारत में 13वां स्थान प्राप्त कर किशनगंज जिले का नाम रोशन किया है। आकृति ने प्रारंभिक शिक्षा बिशनपुर के प्रिया शिक्षा निकेतन से किया और आगे की पढ़ाई जीडी गोयनका सिल्लीगुड़ी से 10वीं पास कर वो अभी कविता देवी जिंदल स्कूल हिसार से पढ़ाई कर रही है। इनकी रुचि लॉ के पढ़ाई करने की थी इसलिए इन्होने सीएलएटी एग्जाम की तैयारी की और प्रथम बार में ही ऑल इंडिया रैंक 13वां स्थान प्राप्त किया है। इनके पिता नीरज अग्रवाल ने इस बाबत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.