नई दिल्ली, जून 3 -- तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के कोच श्रवण कुमार का मानना ​​है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी को 'बैक अप' भूमिका तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए बल्कि अगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए। टेस्ट मैच 6 जून से मुल्लांपुर में शुरू होने जा रहा है। नबी ने इस रणजी ट्रॉफी सत्र में 60 विकेट लिए और उनके इस प्रदर्शन ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार इस घरेलू टूर्नामेंट का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।'बैक-अप के नाम पर नेट गेंदबाज बना रहे' श्रवण कुमार ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ''मैं आकिब की बात कर रहा हूं। अपनी टीम को रणजी चैंपियन बनाने और 60 विकेट लेने के बाद भी आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए क्यों नहीं चुना जा रहा है? यह बैक-अप गेंदबाज वाली बात क्या ह...