झांसी, दिसम्बर 29 -- झांसी। सर्दी ने टॉर्चर करना शुरू कर दिया है। सोमवार आकाश से जमीन तक घने कोहरे का पहरा रहा। करीब नौ घंटे तक शहर सफेद चादर में ढंका रहा। जिससे प्रमुख सड़कों, हाइवे पर रफ्तार थमी रही। वहीं बादलों ने धूप को नहीं निकलने दिया। जिससे रानी की नगरी झांसी थरथरा उठी। दोपहर में कुछ घंटे के खिली धूप ने राहत दी। पर, शाम गहरी होते ही शहरी ठिठुर उठे। जगह-जगह अलाव सुल गए। सर्दी में व्यापार पर भी असर डालने शुरू कर दिया। मंडियों में सब्जियां काफी बिलंब से पहुंच रही हैं। सोमवार की शुरूआत तीखी गलन, शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के साथ हुई। अधिकतम ताप 24 तो न्यूनतम 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे बुंदेलों की काया कंपकंपा उठी। एक पहर तक झांसी वाले धूप को तरस गए। सुबह चार बजे से छाए घने कोहरे से झांसी-कानपुर, खजुराहो, ललितपुर, शिवपुरी, ग्वालियर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.