कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार देर रात एसडीएम समेत तहसीलदारों के पदों में फेर बदल किया है। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय को मंझनपुर तहसील की जिम्मेदारी सौंपते चायल तहसीलदार रहे पुष्पेंद्र गौतम को भी मंझनपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम ने शुक्रवार की शाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय आकाश सिंह को एसडीएम मंझनपुर की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह एसडीएम मंझनपुर रहे सुखलाल प्रसाद वर्मा को उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय व एसडीएम न्यायिक मंझनपुर की जिम्मेदारी दी है। मंझनपुर के तहसीलदार सिद्धांत कुमार को सिराथू भेजा गया तो चायल तहसीलदार रहे पुष्पेंद्र गौतम को मंझनपुर का तहसीलदार बनाया गया है। इतना ही नहीं चंकबंदी अधिकारी मंझनपुर संजय दुबे को उन्होंने तहसीलदार चायल बनाकर भेजा, जबकि तहसीलदार सिराथू रहे अनंतराम...