फरीदाबाद, अगस्त 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्वतंत्रता दिवस की शाम स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का आसमान भी देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। शहर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पतंग उड़ाने का खासा उत्साह रहता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक घरों की छतों, पार्कों और सोसाइटी परिसरों में पतंग उड़ाकर आजादी के पर्व का जश्न मनाते हैं। इस बार भी तिरंगे के रंग वाली पतंगें लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। शहर के ओल्ड फरीदाबाद, खेड़ी रोड स्थित बाजार, एनआईटी, बल्लभगढ़ बाजार के अलावा गली महोल्लों की पतंग की दुकानों में शुक्रवार को पतंग और मांझा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: शहर में आज 200 से अधिक स्थानों पर ध्वजारोहण होगा पतंग विक्रेता उस्मान के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने की परंपरा के चलते हर साल इस दिन से प...