देवघर, सितम्बर 23 -- मधुपुर कॉलेज परिसर में एक समारोह आयोजित कर यूजीसी नेट परीक्षा में सफल रहे प्रखंड के साफ्तर निवासी आकाश वर्मा को सम्मानित किया गया। बताया गया कि आकाश 18 सितंबर को यूजीसी नेट परीक्षा में सफल हुए थे। इस सफलता के साथ उन्होंने सहायक प्रोफेसर बनने की पात्रता हासिल की है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती ने कहा कि मधुपुर शहर से आठ किलोमीटर दूर स्थित साफ्तर गांव के रहने वाले आकाश वर्मा ने अपनी सफलता तक का सफर कठिन परिश्रम, अनुशासन, धैर्य, त्याग, निरंतर प्रयास और साहित्य के प्रति गहरी रुचि के साथ तय किया है। आकाश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्क्रमित मध्य विद्यालय साफ्तर से प्राप्त की है। मौके पर प्रोफेसर होरेन हांसदा समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...