बगहा, मार्च 30 -- साठी, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोमगढ़ के छात्र आकाश कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 468 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय तथा पूरे साठी का नाम रोशन किया है। आकाश की सफलता से गांव में खुशी की लहर है।सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और लग्न के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। आकाश के पिता छठु राउत दिल्ली में ड्राइवर का काम करते है जबकि माता गृहिणी हैं। तीन भाइयों और दो बहनों के बीच आकाश सबसे छोटे है। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण होने के बावजूद माता-पिता ने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना आगे चलकर ठएळ (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) की तैयारी कर शिक्षा के क्षेत्र में अपना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.