दरभंगा, मार्च 6 -- दरभंगा। यूपीएससी की परीक्षा में 789वां स्थान लाकर आकाश कुमार ने अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की है। वे मूल रूप से सारण जिले के सोनपुर में रहने वाले हैं। उन्होंने डीएमसीएच में तकनीशियन के पद पर तैनात अपने चाचा सुनील कुमार के साथ रहकर अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। वे अनिल कुमार के पुत्र हैं। फोन पर बातचीत में उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के अलावा अपने चाचा को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने दरभंगा शहर के एक निजी स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद विशाखापट्टनम से 12वीं में उत्तीर्ण हुए। आकाश ने बताया कि आईआईटी की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उन्होंने जालंधर स्थित एनआईटी में दाखिला लिया।पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें एलएंडटी कंपनी में नौकरी मिली। बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.