मथुरा, मार्च 22 -- संघर्ष और संगठनात्मक क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले युवा नेता आकाश चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आकाश चौधरी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत वर्ष 2006 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र नेता के रूप में की थी। छात्र राजनीति में उन्होंने नगर मंत्री से लेकर प्रदेश सह मंत्री तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। मथुरा की छात्र राजनीति में वे एक प्रभावशाली और सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। अपने संगठनात्मक जीवन में आकाश चौधरी ने शिक्षा के व्यवसायीकरण और बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे मुद्दों पर मुखर होकर आवाज उठाई तथा विभिन्न हिंदू आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.