नई दिल्ली, मार्च 22 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद के एक खिलाड़ी को लेकर बयान दिया है कि उसको पिछले दो-तीन साल में जितने पैसे मिले हैं, उतना उसे परफॉर्म नहीं किया है। आकाश ने जिस खिलाड़ी के बारे में ये बात कही है, वह कोई और नहीं, बल्कि लियाम लिविंगस्टोन हैं। लिविंगस्टोन को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर को उनके देश की T20I टीम से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में उन्हें अपनी जगह के लिए आईपीएल में भी लड़ना होगा और बताना होगा कि वे उस बड़ी रकम के हकदार हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा, "मैं लियाम लिविंगस्टोन के बारे में सोच रहा हूं। वह इंग्लैंड सेटअप में कम्युनिकेशन की कमी के बारे मे...