बलरामपुर, अप्रैल 7 -- बलरामपुर संवाददाता। कम समय में फुटबॉल जगत में अपनी पहचान बनाने वाले आकाश मिश्र ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहला गोल दागकर भारत को बड़ी जीत दिलाई। एशिया कप क्वालीफाइंग मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं तभी 50वें मिनट में आकाश मिश्र ने शानदार गोल करते हुए भारत को बढ़त दिलाई। यह बढ़त अंत तक कायम रही और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। सदर ब्लॉक के पीलीभीत गांव निवासी आकाश की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने पटाखे जलाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। आकाश के पिता अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में सुविधाओं की कमी के बावजूद बेटे की मेहनत और जुनून ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। आकाश इससे प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.