बागेश्वर, फरवरी 6 -- बागेश्वर। आकाश कुमार ने हिंदी साहित्य विषय में यूजीसी-नेट परीक्षा लगातार तीसरी बार उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस बार उन्होंने 96.85 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ सफलता प्राप्त की है, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है। लगातार तीन बार नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने सफलता की हैट्रिक बनाई है। आकाश कुमार बीडी पांडे कैंपस से एमए हिंदी साहित्य के टॉपर रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीएड की पढ़ाई भी इसी कैंपस से पूरी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...