शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- रोजा, संवाददाता। डींगरपुर अर्सलानी के आकाश की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद अब पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई बिसरा रिपोर्ट पर टिकी है। पोस्टमार्टम में मौत का स्पष्ट कारण सामने न आने से पुलिस ने नमूना सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही धाराओं में बढ़ोतरी और आगे की कार्रवाई तय होगी। आकाश की मां रामबेटी ने गांव के संविदा बिजली लाइनमैन रोहित, राहुल पुत्र राम लडैते और आशुतोष पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया था। मजदूरी के पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद की बात भी तहरीर में कही गई है। पुलिस ने पहले ही तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब आकाश की मौत के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है। परिवार का आरोप है कि 11 जनवरी को बुलाकर ले जाने के बाद आकाश को जहरीला पदार्थ दिया गया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.