आकाश इंस्टीट्यूट में फायर विभाग की मॉक ड्रिल, सिखाए अग्नि सुरक्षा के गुर
रुद्रपुर, जून 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शनिवार को फायर स्टेशन की ओर से नैनीताल रोड स्थित आकाश इंस्टीट्यूट, आवास विकास में अग्नि सुरक्षा जागरूकता व मॉक ड्रिल की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया के निर्देश और अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ और करीब 100 छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव और प्राथमिक अग्निशमन उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल की शुरुआत आपातकालीन सायरन के साथ की गई। इसके बाद फायर टीम ने घटनास्थल का त्वरित सर्वेक्षण कर रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया। छात्रों को आपातकालीन निकास द्वार के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास कराया गया। साथ ही सीपीआर, प्राथमिक उपचार और अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.