आकाश आनंद फिर बसपा से बाहर, ससुर अशोक के संन्यास में देरी के फैसले से भड़कीं मायावती
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में चल रहा सियासी घमासान अब एक बड़े फैसले के साथ चरम पर पहुंच गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को संयोजक के पद से हटाने के बाद गुरुवार को पार्टी से भी बाहर कर दिया। मायावती ने इसके पीछे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास की घोषणा में देरी को कारण बताया है। मायावती का कहना है कि यह देरी साबित करती है कि बसपा की बेहतरी की जगह आकाश आनंद के प्रति उनका अत्यधिक लगाव है। मायावती ने पिछले हफ्ते आकाश आनंद को पार्टी के मुख्य संयोजक पद से हटाया था। बुधवार को आकाश को दोबारा पद देने की एक शर्त रख दी थी। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ अगर राजनीति से संन्यास ले लेते हैं तो आकाश को दोबारा पद देने पर विचार किया जा सकता है। मायावती की इसी शर्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.