आलोक मिश्र लखनऊ, सितम्बर 10 -- यूपी में कभी दलित-पिछड़ों की राजनीतिक धुरी बनकर उभरी मायावती की बहुजन समाज पार्टी फिलहाल विधानसभा के दोनों सदनों में शून्य है। पार्टी के सामने अस्तित्व बचाने का संकट तो है ही पर उससे पहले भीतरखाने चल रही उठापटक को शांत करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पार्टी में जिस तरह वरिष्ठ नेता अंदर-बाहर हो रहे हैं और खासकर युवा नेतृत्व का मुद्दा हाशिये पर है, उससे यही संकेत मिलते हैं कि बसपा के भीतर 'अनुभव' बनाम 'जेन-जी' का घमासान जारी है। बुधवार को मायावती ने इस घमासान को खत्म करने और आकाश आनंद को दोबारा पद देने को लेकर नया दांव चला है। मायावती ने अपने समधी और राज्यसभा के पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक संन्यास की दशा में ही भतीजे आकाश आनंद को जिम्मेदारी लौटने की शर्त से उनकी नई रणनीति का संकेत मिलता है। चर्चा...