लखनऊ, जुलाई 31 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों और भ्रम की स्थिति पर बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने साफ किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उम्मीदवारों के चयन को लेकर जो भी बातें कही जा रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। मायावती ने कहा कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने खुद लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में कई महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठकें की हैं। इन बैठकों में प्रदेश और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब दो दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेकर अंतिम फैसला वह स्वयं कर चुकी हैं और आगे भी सभी सीटों पर उम्मीदवारों का...